फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: तेज रफ्तार कार को डम्फर ने मारी टक्कर, हादसे में अधिवक्ता सहित तीन की मौत

Wed, 01 Mar 2023 11:03 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

बहराइच में हुए एक दर्दनाक हादसे में अधिवक्ता समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। कार का डम्फर ने टक्कर मारी थी।
विज्ञापन
हादसे के बाद कार का एक दृश्य व मृतक अधिवक्ता राघवेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह व आशीष जायसवाल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोंडा जिले में एक कार्यक्रम में शामिल होकर मंगलवार देर रात लौट रहे कार सवार लोगो को डम्फर ने टक्कर मार दी। हादसे में एक अधिवक्ता समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

विज्ञापन


गोंडा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। बहराइच करनैलगंज मार्ग पर जिला गोंडा के थाना कटरा के निद्दूरा जोगिन पुरवा के पास हुए हादसे में कार में सवार ग्राम सभा आदिल पुर थाना हुजूरपुर बहराइच के राघवेंद्र सिंह उर्फ बघेली (43) एडवोकेट व आशीष जायसवाल उर्फ लल्लन (40) निवासी भगड़वा बाजार थाना हुजूरपुर बहराइच व देवेंद्र सिंह (35) निवासी भगड़वा की कार अनियंत्रित होकर एक वाहन में जा घुसी।

बताया जा रहा है कि कार में पीछे से किसी डम्फर ने टक्कर मारी थी जिससे मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद घर में कोहराम मचा है। क्षेत्र में मातम की स्थिति पैदा हो गई है जबकि कार सवार देवी भगत सिंह (38) निवासी बाघा जोत गढ़वा थाना हुजूरपुर जनपद बहराइच, रमाकांत विश्वकर्मा (45) वर्ष निवासी भगड़वा बाजार थाना हुजूरपुर जनपद बहराइच गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


जिनको आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज बहराइच में भर्ती  किया गया। शेष तीनों मृतकों के शवों को थाना कटरा पुलिस ने कब्जे में लेकर गोंडा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें