फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी में हादसा: ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार तीन की मौत, 36 घायल, लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर हादसा

Wed, 28 Sep 2022 08:44 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

बाराबंकी के रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र में लंबौवा गांव निवासी रामकरन की पुत्री बिट्टू का मंगलवार को मुंडन और भाई दिवाकर का वरीक्षा कार्यक्रम था। इसमें शामिल होने के लिए रामकरन की ससुराल कटका थाना रामनगर से ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर लोग आए थे।
विज्ञापन
बाराबंकी हादसे का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी में रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र में अयोध्या-लखनऊ नेशनल हाईवे पर बुधवार भोर करीब तीन बजे एक ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। इसमें ट्रॉली पलट गई। ट्रॉली में सवार बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 36 लोग घायल हो गए। सभी लोग रिश्तेदारी में हुए मुंडन संस्कार व वरीक्षा कार्यक्रम शामिल होकर घर लौट रहे थे। घायलों में छह की हालत गंभीर बनी हुई है। बाकी का इलाज जिला अस्पताल में हुआ। नौ लोग भर्ती कर लिए गए हैं। पुलिस ने क्रेन मंगाकर हाईवे से ट्रैक्टर-ट्रॉली व ट्रक हटवाकर यातायात बहाल कराया।  

विज्ञापन


रामसनेहीघाट के लंबौवा गांव निवासी रामकरन की पुत्री बिट्टू का मंगलवार को मुंडन और भाई दिवाकर का वरीक्षा कार्यक्रम था। इसमें शामिल होने के लिए रामकरन की ससुराल कटका थाना रामनगर से ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर लोग आए थे। रात में हुए भोज में शामिल होने के बाद सभी वापस कटका जा रहे थे। इस दौरान बुधवार भोर करीब तीन बजकर 20 मिनट पर लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर रामसनेहीघाट क्षेत्र में ही कोटवा सड़क के पास एक ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रॉली डिवाइडर पर पलटते हुए दूर तक घिसटती चली गई। हाईवे से गुजरने वाले वाहनों ने 112 पर इसकी सूचना पुलिस को दी। घायल हाईवे पर ही पड़े तड़प रहे थे। सूचना पाने के 15 मिनट बाद ही पुलिस पहुंच गई। एंबुलेंस व क्रेन को बुला लिया गया।

लोग हाईवे पर बिखरे पड़े थे। दो लोगों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने आननफानन सभी को जिला अस्पताल भेजवाया। वहां एक और ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार, हादसे में रामनगर के कटका गांव के अशोक की पुत्री शुभी (3), मालती (55) व शांति देवी (35) की मौत हो गई। जबकि कटका गांव के ही भूरा, दुर्गेश, बदलू, मइकिन, लालता, राजरानी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर से केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया। कटका गांव के ही रामचंद्र, सुमिरता, पुष्पा, ननकू, क्रांति (8), नेहा (15), अमन (14), अंजली, राम सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है।
विज्ञापन




ये भी पढ़ें - Ayodhya: लता मंगेशकर चौक का लोकार्पण कर मुख्यमंत्री योगी बोले- अयोध्या की तरह प्रत्येक तीर्थस्थान को सजाएंगे

ये भी पढ़ें - लता चौक का लोकार्पण: प्रधानमंत्री मोदी बोले- लता दीदी के सुर युगों-युगों तक देश के कण-कण को जोड़े रखेंगे
विज्ञापन


इलाज के बाद इन घायलों को भेजा घर
कटका गांव के निवासी नंद किशोर, कांति, नन्हा, शिवराज, सद्गुरु, मिश्रीलाल, सावित्री, जतिन (8), सीमा, राम सिंह, अंजलि, शत्रोहन, अदविक, शिवदेवी (6), लक्ष्मी (12), ललिता, जितेंद्र (7), कल्लू व अन्य तीन को इलाज के बाद घर भेज दिया गया।

मंत्री, सांसद व अफसर पहुंचे अस्पताल
हादसे की खबर पाने के बाद अधिकारियों ने जिला अस्पताल में अलर्ट कर दिया था। ईएमओ के अलावा अन्य तीन अन्य डॉक्टर भी आननफानन बुला लिए गए। एडीएम राकेश सिंह व एएसपी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह के साथ कोतवाली पुलिस जिला अस्पताल पहुंच गई थी। कुछ ही देर में खाद्य रसद एवं नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री, सतीश शर्मा व सांसद उपेंद्र रावत ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल लिया। घायलों के इलाज में कोई लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।

नेशनल हाईवे पर हादसे के बाद ट्रक चालक भाग गया। ट्रक को कब्जे में लेकर नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ रामसनेहीघाट थाने में केस दर्ज करा दिया गया है।
-अनुराग वत्स, एसपी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें