लखनऊ। राष्ट्रीय बांध सुरक्षा प्राधिकरण व उप्र राज्य बांध सुरक्षा संगठन की ओर से सोमवार से बांधों की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर तीन दिवसीय कार्यशाला की शुरुआत उतरटिया के वाल्मीक भवन स्थित विश्वेश्वरैया सभागार में की गई। राज्य बांध सुरक्षा संगठन के मुख्य अभियंता ज्ञानेंद्र शरण व तकनीकी सलाहकार रमेश चंद्रा के द्वीप प्रज्ज्वलित किया। मुख्य अभियंता ज्ञानेंद्र शरण एवं रमेश चंद्रा ने निर्दिष्ट बांधों की सुरक्षा, पुनर्वास एवं सुधार के लिए विकसित नए साफ्टवेयर वेब बेस्ड टूल को अपनाने पर जोर दिया। सहायक अभियंता सुनील कुमार मिश्र ने विकसित नए सॉफ्टवेयर से बांधों के जोखिमों के त्वरित निस्तारण पर चर्चा की। पहले दिन की कार्यशाला में मुख्य रूप से बांध सुरक्षा संगठन के परियोजना निदेशक शशिकांत कुमार प्रियदर्शी, बांध प्रबंधक प्रथम विनय कुमार व द्वितीय राकेश कुमार समेत अधीक्षण अभियंता रुहेलखंड आरके सिंह और डीडीओ सुनील कुमार ने भी अपने विचार रखे।