फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दुकान के बाहर शराब पीने से मना करने पर तीन भाइयों पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
आलमबाग। कृष्णानगर कोतवाली क्षेत्र में दुकान के बाहर शराब पीने का विरोध करने पर तीन भाइयों पर हमले का मामला सामने आया है। बाराबिरवा के संभलखेड़ा निवासी आशु रावत के मुताबिक 25 नवंबर की रात करीब 11ः30 बजे वह अपनी दुकान पर बैठे थे। मोहल्ले के रामू और उसके साथी वहां शराब पी रहे थे। आशु ने बताया कि दुकान के पास शराब पीने से मना करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर चचेरे भाई सोमेंद्र और अर्जुन मौके पर पहुंचे। रामू और उसके साथियों ने तीनों भाइयों पर हमला कर दिया। मारपीट में अर्जुन और सोमेंद्र का सिर फट गया। सभी घायलों को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया। आशु ने शनिवार को थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें