फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: टॉवर से चोरी बैटरी के साथ तीन को दबोचा

Tue, 02 Apr 2024 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
खीरों (रायबरेली)। टॉवर से बैटरी चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने रविवार को दबोच लिया। पाहो गांव में स्थित टॉवर के टेक्नीशियन रज्जन कुमार ने शुक्रवार रात को बैटरी चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र भदौरिया ने बताया कि रविवार रात हिंद नगर पाहो नहर पुलिया के पास कार सवार आरोपी नयाखेड़ा मजरे सेमरी निवासी अलख मिश्रा, उन्नाव जिले के बिहार थाना क्षेत्र के अलावलपुर निवासी राधेश प्रताप सिंह व चौहानन खेड़ा मजरे जमीपुर निवासी संजय सिंह को पकड़ा गया है।
राधेश के पास से तमंचा व दो जिंदा कारतूस व तीन हजार नकदी, अलख व संजय के पास से दो-दो हजार नकदी के साथ 19 बैटरी बरामद हुईं। तीनों के खिलाफ पहले से कई थानों में अलग-अलग केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें