फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चतुरी हत्याकांड में नामजद महिला समेत तीन गिरफ्तार

Thu, 06 Jul 2023 07:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी रंजिश में शराब पीकर अधेड़ को मार डाला था
विज्ञापन

फोटो संख्या 20
संवाद न्यूज एजेंसी
सरेनी (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में हुए चतुरी पासी हत्याकांड में पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक महिला समेत तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में नामजदों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। तीनों भागने की फिराक में थे, तभी दबोच लिया गया।
सरेनी थाना क्षेत्र के सतवाखेड़ा गांव निवासी चतुरी पासी (50) अपनी पत्नी कलावती के साथ मंगलवार की दोपहर को आम की बाग की रखवाली कर रहा था। इसी दौरान परवान, उसकी पत्नी सविता और बेटा राजू प्रकाश पहुंच गए। यहां पर परवान और चतुरी पासी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। गाली गलौज के बाद दंपती और उसके बेटे ने मिलकर चतुरी पर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। घायल की लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

सरेनी पुलिस ने तीनों हत्यारोपियों को धूरेमऊ गांव मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि यह तीनों सतवाखेड़ा गांव के रहने वाले हैं, लेकिन घटना के बाद भागने की फिराक में थे। तभी दबोच लिया गया। मामले की रिपोर्ट चतुरी पत्नी कलावती ने दर्ज कराई थी। कलावती का कहना है कि विवाद की वजह पुरानी रंजिश है। इंस्पेक्टर राम उरेश सिंह ने बताया कि हत्या में नामजद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
विज्ञापन

इनसेट
कोई दोष नहीं, लेकिन मां के साथ ढाई साल की बच्ची रहेगी जेल में
सतवाखेड़ा के रहने वाले चतुरी पासी की हत्या में परवान का पूरा परिवार नामजद है। ऐसे में उसकी पत्नी सविता की ढाई साल की बच्ची कहां और किसके पास रहेगी। बच्ची को नाते रिश्तेदार भी रखने को तैयार नहीं हुए। हत्या के अलावा यदि और कोई मामला होता तो शायद तैयार भी हो जाते, लेकिन दंपती की औलाद को रखने को कोई तैयार नहीं हुआ। मां के अलावा उसका कोई अपना नहीं है। एसओ हरिकेश सिंह ने बताया कि और कोई विकल्प न होने के कारण मां सविता जेल भेजी गई। उसी के साथ बच्ची अंजू भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें