लखनऊ। ग्राइंडर एप पर दोस्ती कर लूटपाट करने के मामले में तीन आरोपियों को बीबीडी पुलिस ने बृहस्पतिवार रात गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर बीबीडी राम सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी महानगर का निवासी संदीप गौतम, अलीगंज के मेहंदी टोला का अर्पित सिंह और महानगर के रहीम नगर का समीर अंसारी है। तीनों को रात करीब 11 बजे कुकरैल ब्रिज के पास स्थित एक होटल से पकड़ा गया है। मामले में सात अक्तूबर को मुरादाबाद निवासी युवक ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। तीनों आरोपियों ने युवक को बंधक बनाकर दस हजार रुपये लूटे थे।