फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मड़ियांव में चोरी के आरोप में तीन गिरफ्तार

Sun, 09 Nov 2025 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मड़ियांव पुलिस ने बंद घरों में चोरी करने वाले तीन शातिर चोरों को शनिवार को आईआईएम रोड स्थित एल्डिको रिगालिया के पास ककौली रोड से गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि आरोपियों की पहचान मड़ियांव के हरिओम नगर निवासी हिमांशु गौतम, नौबस्ता निवासी सूरज गौतम व डिडौली निवासी शुभम के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण, एक मोबाइल व अन्य चोरी का सामान बरामद हुआ है। चोरों ने शिवनगर निवासी संतोष कुमार व हरिओम नगर संजय शुक्ला के घर से चोरी की बात कबूली है। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी हिमांशु पंक्चर बनाने का काम करता है। सूरज मजदूर और शुभम छात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें