लखनऊ। कैंट पुलिस ने बंद घरों से लाखों के जेवर और नकदी चुराने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 11.88 लाख रुपये बरामद हुए हैं। थाना प्रभारी गुरप्रीत कौर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी कैंट के सदर का आदिल कुरैशी, हुसैनगंज का सूरज सरोज और सोहेल हैं। आरोपियों ने कैंट के ओल्ड विक्टोरिया लाइन निवासी नायब सूबेदार रणजीत सिंह के घर पर चोरी की थी।