फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एकतरफा प्यार में धमकाया, सहमी छात्रा ने कॉलेज जाना छोड़ा

Sun, 01 Oct 2023 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी बोला-शादी नहीं की तो तुम्हें और तुम्हारे होने वाले शौहर को मार दूूंगा
विज्ञापन

घरवालों ने भी युवक का दिया साथ, फतेहपुर की पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। एकतरफा प्यार में पागल युवक ने एक छात्रा पर जबरन निकाह करने का ऐसा दबाव बनाया कि उसने कॉलेज जाना ही छोड़ दिया। यही नहीं उसने धमकी दी कि शादी न करने पर उसे व उसके होने वाले शौहर को जान से मार देगा। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमी समेत पांच लोगों पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
फतेहपुर जिले के चांद हाता की रहने वाली एक युवती का आरोप है कि वह एमजी कॉलेज फतेहपुर की छात्रा है। उसके पिता मजदूरी करते हैं। रायबरेली शहर के रहने वाले दूर के रिश्तेदार फजल का उसके घर आना जाना था। वह मुझसे एकतरफा प्यार करने लगा और निकाह करने का दबाव डालने लगा। मना करने पर जानमाल की धमकी देने लगा। कहा कि निकाह तो मैं तेरे साथ ही करूंगा। ऐसा न हुआ तो तुम जहां निकाह करोगी, तुमको व तुम्हारे शौहर को जान से मार दूंगा। इसके बाद मोबाइल अश्लील बातें लिखकर भेजता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके परिवार के लोग भी उसो साथ निकाह कराने पर दबाव डालते हैं। इस कारण मैें सहमी हूं। मेरा कॉलेज जाा बंद हो गया है। सदर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि शहर क्षेत्र के गड़िहा गांव निवासी युवक मो. फजल, उसके भाई मो. रबी, मो. शेरू, बहन सब्बो, भाभी सबा के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें