फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भाजपा एमएलसी को धमकी, एफआईआर

Thu, 31 Oct 2024 03:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। एमएलसी व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा प्रांशु दत्त द्विवेदी को पत्र लिखकर धमकी दी गई है। इस मामले में हजरतगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई है। एमएलसी का कहना है कि वह अपने सरकारी आवास तिलक मार्ग, डालीबाग में डाक चेक कर रहे थे. तभी उन्हें एक पत्र मिला। इसमें लिखा था कि अखिलेश जी के बहुत पुतले फूंक रहे हो, वह दिन दूर नहीं जब तुम्हें फूंक देंगे। पत्र शाहपुर, गाजीपुर निवासी श्याम सुंदर के नाम से भेजा गया था। एमएलसी के प्रतिनिधि सत्येंद्र द्विवेदी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर हजरतगंज ने बताया कि विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें