फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: समाज को नई दिशा देने वालों का 24 अगस्त को होगा सम्मान

Fri, 25 Jul 2025 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
समाज को नई दिशा देने वालों का 24 अगस्त को होगा सम्मान
विज्ञापन
लखनऊ। डक्षित डॉल्फिन डिजाइनर्स प्रा.लि. की ओर से 24 अगस्त को बेस्ट इंडियन अवाॅर्ड दिया जाएगा। इसमें उन लोगों को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य कर समाज को नई दिशा दी है। इस संबंध में बृहस्पतिवार को गोमतीनगर सि्थत होटल में प्रेसवार्ता की गई। डक्षित डॉल्फिन डिजाइनर्स के संस्थापक डॉ. नितीश शिवहरे ने बताया कि कार्यक्रम में रेसलिंग आइकन द ग्रेट खली मुख्य अतिथि होंगे। वर्ष 2022 की मिसेज इंडिया टीएल विजयलक्ष्मी, बॉलीवुड अभिनेता मो. नाजिम खिल्जी, बॉलीवुड अभिनेत्री कनक यादव व महक चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहेंगे। इस दौरान कैंसर इंस्टीट्यूट की निदेशक निर्मला पंत, डक्षित डॉल्फिन की एमडी प्रियंका साहू, समाजसेवी रजनी गुप्ता, वौमिक खान आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें