फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों पर लाठियां बरसाने वाले सत्ता के काबिल नहीं : शिवपाल

Sat, 28 Nov 2020 11:21 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
शिवपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने हरियाणा, पंजाब के किसानों पर लाठी, आंसू गैस व पानी की बौछारें छोड़ने की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि अन्नदाताओं पर लाठियां बरसाने वाले सत्ता में बने रहने के काबिल नहीं हैं। शिवपाल ने कहा, भाजपा सरकार में सबसे परेशान किसान हैं। उन्हें फसल का लागत मूल्य भी नहीं मिल रहा है। पिछले साल जो धान 2400 रुपये क्विंटल बिका था वह इस बार 1100 से 1300 रुपये के बीच बिक रहा है। अभी तक पिछले साल के गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं हुआ है। भाजपा नेता झूठ बोलने में माहिर हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं का भविष्य भी अंधेरे में है। उनका रोजगार, नौकरी चली गई। सपा सरकार में उनके विभाग ने जिन्हें नौकरी दी, भाजपा सरकार ने एसआईटी गठित करके उन्हें नौकरी से निकाल दिया है। पूरी भर्ती प्रक्रिया नियमानुसार पूरी की गई थी और सभी अभ्यर्थी पूरी तरह योग्य हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें