फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में गेम चेंजर होगा थोरियम भंडार

विज्ञापन
द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) की ओर से भारत का थोरियम मिशन पर तकनीकी व्यख्यान का आयोजन
विज्ञापन
लखनऊ। रिवर बैंक कॉलोनी स्थित इंजीनियर्स भवन में शुक्रवार को द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) की ओर से भारत का थोरियम मिशन पर तकनीकी व्यख्यान का आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता लखनऊ विश्वविद्यालय की पूर्व प्रोफेसर उषा बाजपेयी ने कहा कि भारत के विशाल थोरियम भंडार देश की दीर्घकालिक ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने में गेम-चेंजर साबित होंगे। उन्होंने स्वच्छ, सुरक्षित और सतत ऊर्जा उत्पादन में थोरियम आधारित रिएक्टर प्रौद्योगिकी की भविष्य की संभावनाओं को रेखांकित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए आईईआई के अध्यक्ष पी सिंह ने कहा कि देश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए स्वदेशी और दीर्घकालिक स्रोतों का विकास अनिवार्य है। यह थोरियम मिशन भारत को पर्यावरण के अनुकूल ऊर्जा देने में सक्षम बनाएगा। कार्यक्रम में संयोजक प्रो. नीलम श्रीवास्तव, एनके निषाद व अन्य शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें