लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक, परास्नातक व डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के नियमित तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 16 अक्तूबर निर्धारित की गई है। विश्वविद्यालय ने मंगलवार को इसका कार्यालय ज्ञापन जारी किया। विश्वविद्यालय ने संबद्ध महाविद्यालयों को निर्देश दिया है कि विद्यार्थियों के भरे परीक्षा फॉर्म और निर्धारित परीक्षा शुल्क की सूची 19 अक्तूबर तक परीक्षा विभाग में अनिवार्य रूप से जमा कराएं।