लखनऊ। पारा के भपटामऊ स्थित आदित्य मेडिकल स्टोर से 21 अगस्त को करीब 60 हजार रुपये चोरी हो गए। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
मेडिकल स्टोर संचालक आदित्य चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे वह दुकान बंद कर खाना खाने घर गए थे। इसी दौरान एक बाइक सवार चोर शटर उठाकर दुकान में घुसा और गल्ला तोड़कर रुपये ले गया। इसके बाद वह बुद्धेश्वर चौराहे की तरफ भाग गया। आरोप है कि पुलिस ने सूचना के बावजूद घटनास्थल की जांच नहीं की और न ही एफआईआर दर्ज की। आदित्य चंद्रशेखर आजाद ने खुद सीसीटीवी फुटेज खंगालकर संदिग्ध युवक की जानकारी जुटाई। वह एफआईआर दर्ज कराने के लिए थाने और चौकी के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उनकी एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। इस संबंध में इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने एफआईआर दर्ज करने की बात कही है। (संवाद)
सीसीटीवी में कैद हुई घटना।