फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सौ रुपये के विवाद में एक-दूसरे पर तान दिया असलहा

Fri, 15 Mar 2024 04:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। ठाकुरगंज इलाके में बृहस्पतिवार रात सौ रुपये को लेकर जमकर बवाल हुआ। आइसक्रीम पार्लर के मालिक व कार चालक ने एक-दूसरे पर असलहा तान दिया। कार चालक ने हवाई फायरिंग भी कर दी। इससे वहां भगदड़ मच गई। भीड़ जुटती देख कार चालक भागने लगा तो बुलेट सवार से उसकी टक्कर हो गई। इस पर वह कार छोड़कर भाग गया। पुलिस ने आइसक्रीम पार्लर के मालिक व उसके भाई को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

हरिहरनगर में कम्बर जफर का क्यूमार्ट शॉपिंग मॉल है। बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे ऋषभ सिंह अपनी कार से क्यू मार्ट के आइसक्रीम पार्लर पहुंचा था। वह आइसक्रीम खाने के बाद वहां से जाने लगे। यह देख कम्बर जफर ने ऋषभ से आइसक्रीम के सौ रुपये मांगे तो उसने देने से मना कर दिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में गालीगलौज और फिर मारपीट शुरू हो गई। हंगामे के चलते स्थानीय लोग कम्बर की पक्ष में आ गए। यह देख ऋषभ ने तमंचा निकालकर कम्बर पर तान दिया।
कम्बर ने भी लाइसेंसी पिस्टल निकाल ली। इस पर ऋषभ हवाई फायरिंग कर कार से भागने लगा। मगर जल्दबाजी में उसकी कार एक बुलेट सवार से टकरा गई। खुद को फंसता देख वह कार छोड़कर भाग गया। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुई है।
विज्ञापन

डीसीपी पश्चिम दुर्गेश कुमार के मुताबिक दोनों पक्षों में सौ रुपये को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने कम्बर व उसके भाई शाहिब को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, ऋषभ की कार कब्जे में लेकर उसकी तलाश की जा रही है। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें