फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सरोजनीनगर इलाके में आज रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सरोजनीनगर में स्कूटर इंडिया के पास नवनिर्मित अशोक लीलैंड प्लांट का उद्घाटन शुक्रवार को प्रस्तावित है। कार्यक्रम में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। इसके लिए सुबह 9 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक यहां यातायात परिवर्तित रहेगा। इमरजेंसी की स्थिति में एंबुलेंस, स्कूली वाहन, फायर सर्विस, शव वाहन को ट्रैफिक पुलिस निकलवाएगी। इसके लिए ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन


यातायात में इस तरह रहेगा बदलाव
- दरोगाखेड़ा किसानपथ अंडरपास चौराहे से भारी वाहन स्कूटर इंडिया की तरफ नहीं जाएंगे। ये वाहन किसान पथ होते हुए जा सकेंगे।

- बिजनौर थाने से भारी वाहन स्कूटर इंडिया की तरफ नहीं जा सकेंगे। ये किसान पथ होते जा सकते हैं।
- ट्रांसपोर्ट नगर से भारी वाहन स्कूटर इंडिया की तरफ नहीं जा सकेंगे। ये बिजनौर अंडरपास (शहीद पथ), बिजनौर चौराहे से किसान पथ होकर जा सकते हैं।

- पिपरसंड से वाहन स्कूटर इंडिया चौराहे की तरफ नहीं जा सकेंगे। ये वाहन किसान पथ से होकर जा सकेंगे।

- नटकुर किसान पथ अंडरपास से भारी या सामान्य वाहन स्कूटर इंडिया चौराहा, हाईडिल तिराहे की तरफ नहीं जा सकेंगे। ये वाहन किसान पथ होकर जा सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें