लखनऊ। बिजली आपूर्ति में सुधार कार्य के कारण रविवार को कई इलाकों में संकट रहेगा। ट्रांसमिशन उपकेंद्र से सुबह 6:30 से 8:30 बजे तक 63 एमवीए ट्रांसफार्मर पर काम के कारण सप्लाई बंद रहेगी। इस कारण वृंदावन के सेक्टर 5डी, 9, 12, 17, 18 और अवध विहार के उपभोक्ताओं की सप्लाई प्रभावित होगी।