लखनऊ। अलीगंज स्थित कपूरथला उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में सुधार कार्य के कारण बृहस्पतिवार को पांच घंटे बिजली बंद रहेगी। इस कारण एलडीए मार्केट, सेक्टर-बी अलीगंज, एचआईजी कॉलोनी, एकता पार्क, शताब्दी पार्क, भिंडिया टोला मिर्जा बाग, चंद्रलोक, शेखापुर,रविंद्र गार्डन के आसपास सुबह 11 से शाम चार बजे तक आपूर्ति नहीं होगी।