लखनऊ। डालीबाग उपकेंद्र पर शनिवार और रविवार को पैनल एवं ब्रेकर बदलने का काम किया जाएगा। इस कारण सुबह 9 से शाम 6 बजे तक वीआईपी व अन्य इलाकों की बिजली बंद रहेगी। अधिशासी अभियंता जय प्रकाश ने बताया कि बिजली बंद होने का असर डीजीपी आवास, रमैयाजीपुरम, गोमती एंक्लेव, सूचना भवन, मध्यांचल निगम मुख्यालय, गोखले मार्ग, कल्याण भवन, प्राग नरायन रोड, बटलर पैलेस कॉलोनी, बटलर पैलेस टावर एक व दो, डालीबाग कॉलोनी, वीवीआईपी गेस्ट हाउस, नरही, तिलक मार्ग, बटलर रोड, मदन मोहन मालवीय मार्ग, गोखले मार्ग, न्यू बेरी रोड, मंत्री आवास व अन्य इलाकों पर पड़ेगा।
- अहिबरनपुर उपकेंद्र के बड़ी पकरिया, दीन दयाल नगर, मसालची टोला, बाबा का पुरवा की बिजली दोपहर एक से दो बजे तक बंद रहेगी।
- कपूरथला उपकेंद्र के अलीगंज सेक्टर बी, मॉडर्न स्कूल, चंद्रलोक, एमआईजी कॉलोनी, एचआईजी कॉलोनी के आसपास भी बिजली बंद होगी।