लखनऊ। बिजली के मरम्मत से जुड़े कार्यों के चलते शहर के कई इलाकों में बुधवार को बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। कानपुर रोड स्थित इंदेश्वर मंदिर के पास सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली कटेगी। ठाकुरगंज में झंडे वाले चौराहे से गोशाला मोड़ और यादव डेयरी के आसपास, जनरैलगंज, रामनगर, आंशिक रेलवे काॅलोनी, पारस लॉन, पुत्ती लाल टिंबर स्टोर, जल निगम रोड, रज्जबगंज, करीमगंज, कृष्णपुरी, गढ़ी पीर खां, पसंद बाग, महबूबगंज, सरफराजगंज में सुबह 9:30 से शाम 4 बजे तक कटौती होगी। बख्शी का तालाब इलाके के मुस्लिम नगर में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली नहीं आएगी।