लखनऊ। शहर के कई इलाकों में शनिवार को सुधार कार्य के कारण बिजली संकट रहेगा। आईटीआई उपकेंद्र अलीगंज के नीरा हॉस्पिटल, पांडेय टोला सहित आसपास की बिजली सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक बंद रहेगी। गोमतीनगर विस्तार सेक्टर एक के सुलभ आवास सेक्टर-6, एमआई रॉयल कोर्ट, मलेशियामऊ गांव, ककरहा पुरवा, गोकुल विहार, रघुनाथ नगर की बिजली सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक बंद की जाएगी।