फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: इन इलाकों में आज रहेगा बिजली संकट

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। 
विज्ञापन
लखनऊ। शहर के कई इलाकों में सोमवार को बिजली संकट रहेगा। पुरनिया उपकेंद्र पर 10 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर को शिफ्ट किया जाएगा। इस वजह से दोपहर 12 से 3 बजे तक अलीगंज के सेक्टर ए, जी, डी, एच, जी, एच, जे, पी, क्यू, पुरनिया गांव, पलटन छावनी, बनारसी टोला, चौधरी टोला व आसपास की बिजली बंद रहेगी। इसी प्रकार गोमतीनगर के ग्वारी कलवर्ट उपकेंद्र इलाकों में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक बिजली नहीं आएगी। इस दौरान विराम खंड एक से पांच, विकास खंड एक से पांच, पत्रकार मार्केट (आरोही प्लाजा, सहारा प्लाजा, लक्ष्मी वरदान, देवा पैलेस) जीवन प्लाजा, आरजी कॉम्प्लेक्स, शिवम प्लाजा, ग्वारी गांव के करीब 4200 उपभोक्ताओं की आपूर्ति पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें