लखनऊ। गोमतीनगर सहित कई इलाकों में बृहस्पतिवार को बिजली संकट रहेगा। कपूरथला उपकेंद्र के सेक्टर ए, भिंडिया टोला, चांदगंज व ज्ञान भवन के आसपास सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बिजली कटेगी। अहिबरनपुर पावर हाउस के बागशाह जी पुलिस चौकी, गल्ला मंडी फीडर के उपभोक्ताओं की बिजली सुबह 10:30 से 11:30 बजे तक बंद रहेगी। गोमतीनगर ग्वारी कलवर्ट उपकेंद्र के तहत विराम खंड एक से पांच, विकास खंड एक से पांच, पत्रकार मार्केट (आरोही प्लाजा, सहारा प्लाजा, लक्ष्मी वरदान, देवा पैलेस) जीवन प्लाजा, आरजी कॉम्प्लेक्स, शिवम प्लाजा, ग्वारी गांव के 6200 उपभोक्ताओं की बिजली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगी।