लखनऊ। शहर के कई इलाकों में शनिवार को सुधार कार्य के कारण बिजली संकट रहेगा। इंजीनियरिंग कॉलेज उपकेंद्र के सेक्टर-एच, आई, जी, एफ, अलीशा नगर, शिव विहार कॉलोनी व आसपास सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक बिजली बंद रहेगी। गोमतीनगर विस्तार सेक्टर एक उपकेंद्र के तहत दोपहर एक से तीन बजे तक सुलभ आवास, सेक्टर एक व पटेलपुरम व आसपास की बिजली बाधित रहेगी।