लखनऊ। शहर के कई इलाकों में सोमवार को सुधार कार्य के कारण उपभोक्ताओं को बिजली संकट झेलना पड़ेगा। यह संकट सुबह 10 से 5 बजे के बीच अलग-अलग इलाकों में आपूर्ति बंद किए जाने के कारण होगा। पुरनिया उपकेंद्र के सेक्टर के व क्यू, निराला नगर उपकेंद्र की लाल कॉलोनी, डालीगंज रेलवे क्राॅसिंग, सीएसआईआर कॉलोनी, विवेकानंदपुरी, राम कृष्ण मार्ग, रामकृष्ण मठ, महानगर रेलवे क्राॅसिंग, फैजाबाद रोड आईटी चौराहे के आसपास की बिजली बंद होगी। इसी प्रकार कपूरथला उपकेंद्र के सेक्टर ए, बी, ई, अलीगंज एलडीए मार्केट, चंद्रलोक कॉलोनी, महानगर उपकेंद्र के पुराना महानगर, निशातगंज चौराहे, गोपालपुरवा, गोल मार्केट और हनुमान सेतु उपकेंद्र के कैसरबाग चौराहे, आरके टंडन रोड व एबीसी चश्मा वाले के आसपास बिजली बंद रहेगी।