लखनऊ। गोमतीनगर के विपिन खंड उपकेंद्र इलाके में शनिवार को बिजली सुधार से जुड़ा कार्य कराया जाएगा। इससे दयाल फीडर के विपुल खंड-6 के कुछ उपभोक्ताओं की बिजली सुबह 11 से शाम 5 बजे तक बाधित रहेगी l अलीगंज में पेड़ों की छंटाई किए जाने के कारण सेक्टर सी, डी सहित आसपास की बिजली सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक प्रभावित रहेगी।