लखनऊ। मरम्मत के काम के चलते शहर के अलग-अलग इलाकों में बुधवार को बिजली आपूर्ति बंद की जाएगी। महानगर इलाके के बरौलिया मनकामेश्वर मंदिर के आसपास, राजीव गांधी नगर, रामचरण पार्क, सुभाष पार्क, नेहरू नगर, मुकरिमनगर, कुतुबपुर जोशी टोला, कॉल्विन कॉलेज, हनुमान सेतु, टैगोर मार्ग, नदवा आर्ट कॉलेज, बीरबल साहनी आर्किटेक्चर कॉलेज के आसपास, महानगर सेक्टर जे, आई, एजी काॅलोनी में सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तब आपूर्ति ठप रहेगी। विकास नगर सेक्टर ए, क्यू, एच, जी, के और उस्मानपुर गांव में सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक बिजली नहीं आएगी। जानकीपुरम क्षेत्र के सेक्टर सात में सुबह 11 से शाम 5 बजे तक बिजली नहीं आएगी।