लखनऊ। राजधानी के कई इलाकों में शुक्रवार को मेंटेनेंस के चलते सुबह 10 से शाम 5 बजे के बीच अलग-अलग समय में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। जानकीपुरम सेक्टर आई उपकेंद्र के तहत मड़ियांव में मौर्य आटा चक्की एवं यादव टोला, पुरनिया उपकेंद्र तहत अलीगंज के सेक्टर ए, क्यू, एच, जी, के एवं उस्मानपुर गांव तथा आसपास के उपभोक्ताओं को बिजली संकट से रूबरू होना पड़ेगा। अहिबरनपुर उपकेंद्र के अहिबरनपुर, त्रिवेणी नगर मजार के आसपास, पानी टंकी, योगी नगर, आकाश टिंबर एरिया की बिजली आपूर्ति में व्यवधान रहेगा।