लखनऊ। मरम्मत से जुड़े कार्य कराने के लिए शुक्रवार को शहर के अलग-अलग इलाकों में बिजली बंद रहेगी। सेक्टर-6 जानकीपुरम उपकेंद्र के गुरुजी पार्क, आयुष विहार, सनसिटी चौराहा अंचल, सेंट मेरी स्कूल, मां हॉस्पिटल के पीछे, सेक्टर-9 भगवती विहार में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक और सुभाष पार्क, महानगर के सेक्टर-सी, गोल मार्केट व आसपास सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी। बालाघाट उपकेंद्र के सरफराजगंज, एरा मेडिकल कॉलेज रोड सहित आसपास की बिजली सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बंद होगी।