लखनऊ। शहर के कई इलाकों में रविवार सुबह पांच से शाम पांच बजे तक अलग-अलग समय में सुधार कार्य के चलते बिजली बंद रहेगी। ट्रांसमिशन खंड के एक्सईएन आलोक आनंद ने बताया कि सुबह पांच से सात बजे तक 132 केवी उपकेंद्र टीआरटी पर आइसोलेटर बदला जाएगा। इससे यूपीआईएल उपकेंद्र की बिजली बंद रहेगी। आरडीएसओ, राजाजीपुरम, वैद स्टील, राजाजीपुरम न्यू, अमीनाबाद उपकेंद्र को दूसरे ट्रांसमिशन से बिजली दी जाएगी। इंजीनियरिंग कॉलेज उपकेंद्र से भारत पेट्रोलियम, ज्ञान दूध डेयरी, गुडंबा, रुक्मणि कोल्ड स्टोर, स्पोर्ट्स कॉलेज व गोमतीनगर विस्तार सेक्टर पांच उपकेंद्र के सरस्वतीपुरम, रामाश्रय पुरवा, कौशल हार्डवेयर, भारतीय आदर्श विद्यालय, शांति जनरल स्टोर की आपूर्ति बंद रहेगी।