लखनऊ। गोमतीनगर के कुछ इलाकों में शनिवार को बिजली संकट रहेगा। विपिन खंड उपकेंद्र के संस्कृत विद्यापीठ के पास 400 केवीए ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति दो घंटे के लिए बंद की जाएगी। इससे सुबह 6 से 8 बजे तक संस्कृत विद्यापीठ, विशाल खंड 1, 3, 4 और डिगडिगा के कुछ उपभोक्ताओं की आपूर्ति बाधित रहेगी।