लखनऊ। शहर के ऐशबाग सहित कई इलाकों में बृहस्पतिवार को सुधार कार्य के कारण बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। ऐशबाग उपकेंद्र के भदेवा, टेलीफोन एक्सचेंज, चित्रा टावर, वाटर वर्क्स रोड और ऐशबाग क्षेत्र की बिजली सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक बाधित रहेगी। सुभाषपार्क महानगर के रहीमनगर सहित आसपास, अहिबरनपुर उपकेंद्र के मौसमबाग, ब्राइट मोटर के आसपास, कदम रसूल, भांडू टोला, बाल्मीकि कॉलोनी के आसपास सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक बिजली नहीं आएगी। ग्वारी कलवर्ट उपकेंद्र के 2/309 और 3/231 विकासखंड के आसपास सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक करीब 100 उपभोक्ताओं की बिजली बंद रहेगी।