लखनऊ। मरम्मत के काम के चलते सरोसा उपकेंद्र से पोषित क्षेत्रों में बुधवार को बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। ऐसे में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक साईं मंदिर क्षेत्र, इब्राहिमगंज, भरोसा, कूड़ा प्लांट, शिवरी, टिकरा, टीएसएम, न्यू कांशीराम काॅलोनी, नारायणपुर और आसपास के इलाकों के उपभोक्ताओं को बिजली संकट का सामना करना पड़ेगा।