लखनऊ। मरम्मत काम के चलते सीतापुर रोड स्थित अहिबरनपुर पावर हाउस के तहत पक्कापुल फीडर की बिजली आपूर्ति सुबह 11 से दोपहर 12:30 बजे बंद रहेगी। इसके चलते सीतापुर रोड मदेयगंज, खदरा, पानी टंकी के आसपास के बिजली उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ेगी। इसी प्रकार गोमती नगर क्षेत्र के विकाख खंड प्रथम, सहारा मार्केट के आसपास सुबह 11 से दोपहर 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।