लखनऊ। मरम्मत से जुड़े कार्यों के चलते बुधवार को कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद की जाएगी। अलीगंज गोयल चौराहा उपकेंद्र के तहत आने वाले क्षेत्रों में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बिजली नहीं आएगी। इसके चलते अलीगंज सेक्टर-जे, आई, एन-1 के उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ेगी। वहीं, निराला नगर क्षेत्र में सेक्टर सी, डी, क्यू, एच और के में भी सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी।