फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: इन इलाकों आज नहीं आएगी बिजली

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो। 
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। मरम्मत से जुड़े कार्यों के चलते बुधवार को शहर के कई इलाकों में अलग-अलग समय पर बिजली बंद रहेगी। महानगर अहिबरनपुर उपकेंद्र के भांडू मोहल्ला, वाल्मीकि काॅलोनी में दोपहर 12 से 2 बजे तक बिजली नहीं आएगी। जानकीपुरम में चक्करपुरवा, पिंक सिटी, मुबारकपुर चौराहा, साईं विहार, अनंत विहार, कृष्णा विहार व आसपास सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक आपूर्ति बंद रहेगी। जानकीपुरम सेक्टर उपकेंद्र के सेक्टर-4 और सेक्टर-5 में सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक बिजली बंद रहेगी। गोमतीनगर विपिन खंड उपकेंद्र के मनोज पांडेय चौराहा, सिटी मॉल, सीएमएस, एलडीए काॅलोनी में सुबह 11 से शाम 5 बजेे के बीच बिजली कटेगी। गोमती नगर के विराजखंड में सुबह 11 से शाम 5 बजे तक एवं ग्वारी गांव, विराम खंड तीन व चार में सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक कटौती होगी। गोमती नगर के विशालखंड में दोपहर 12 बजे से दोपहर 1 बजे तक और विपुल खंड के एक, दो और तीन की सप्लाई दोपहर 3 बजे आधे घंटे के लिए बाधित रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें