लखनऊ। मरम्मत से जुड़े कार्यों के चलते शहर के अलग-अलग इलाकों में बुधवार को बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। निरालानगर उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र निरालानगर, शंकरनगर, जामुन वाली गली, विवेकनंदपुरी, लाल काॅलोनी, डालीगंज क्राॅसिंग, रामकृष्ण मार्ग, रामकृष्ण मठ, आईटी कॉलेज, आईटी चौराहे के आसपास और सीतापुर रोड फैजुल्लागंज में दोपहर 12 से 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद की जाएगी। इसी प्रकार जानकीपुरम स्थित सेक्टर एफ दुर्गा पार्क के आस-पास सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली नहीं आएगी।