लखनऊ। मरम्मत कार्य के कारण शनिवार को शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। रहीमनगर, शादाब कॉलोनी, अशोक विहार कॉलोनी, विकासनगर मोड़ और आसपास के क्षेत्र में सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक बिजली नहीं आएगी। महानगर क्षेत्र में एलडीए मार्केट, सेक्टर-बी अलीगंज, एचआईजी कॉलोनी, एकता पार्क, शताब्दी पार्क, बिंदिया टोला, मिर्जाबाग, चंद्रलोक, शेखापुर, रविंद्र गार्डन, सेक्टर-एफ के आसपास सुबह 11 से शाम चार बजे तक संकट रहेगा। मोहन मेकिंग क्षेत्र में सुबह 11 से दोपहर 12 बजे से बिजली नहीं आएगी। निशातगंज चौथी व पांचवीं गली में दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक बिजली गुल रहेगी।