फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कई इलाकों में आज नहीं आएगी बिजली

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। 
विज्ञापन
लखनऊ। शहर के कई इलाकों में शुक्रवार को बिजली परेशान करेगी। सुधार कार्य के कारण अहिबरनपुर पावर हाउस के तहत योगी नगर, मूंगफली मंडी, सब्जी मंडी सीएसडीरएस कॉलोनी आदि के आसपास सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक 750 उपभोक्ताओं की बिजली बंद रहेगी। पुरनिया उपकेंद्र के कामायनी पार्क के आसपास दोपहर दो से शाम 4:30 बजे तक बिजली बंद रहेगी। ग्वारी कलवर्ट गोमतीनगर के विरामखंड एक से तीन में दोपहर 12:30 से दो बजे तक और गोमतीनगर विस्तार सेक्टर-एक के लोनापुर, सरस्वती विहार, गीता लॉ कॉलेज, चांडियामऊ और बहादुरपुर के आसपास सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें