फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शहर के कई इलाकों में आज नहीं आएगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सरोजनीनगर में स्कूटर इंडिया चौराहा पर मंगलवार को बिजली के खंभे व एबीसी केबल लगाने का काम होगा। इससे स्कूटर इंडिया चौराहे और छुहारा खेड़ा मानसरोवर में सुबह 11 से शाम छह बजे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी। वहीं, सब स्टेशन कमता के अयोध्या रोड फीडर के कमता गांव में 400 केवीए पर मरम्मत के काम के चलते सुबह 10 से शाम पांच बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। सब स्टेशन कमता के मल्हौर फीडर के हरौनी मस्जिद 400 केवीए पर तार बदले जाएंगे। इससे जुड़े इलाकों में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। (माई सिटी रिपोर्टर)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें