लखनऊ। लखनऊ विवि से संबद्ध कॉलेजों में गणित व समाज कार्य विभाग के शिक्षकों को पीएचडी की सीट न मिलने नाराजगी है। लखनऊ विवि के सहयुक्त शिक्षक संघ ने आंदोलन की चेतावनी दी है। लुआक्टा अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय ने कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय से मिलकर समस्या बताई। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से जारी पीएचडी विज्ञापन में कॉलेजों में गणित विभाग के शिक्षक को सिर्फ एक सीट दी गई है। बड़ी संख्या में गणित के शिक्षक कॉलेजों में कार्यरत हैं। समाजशास्त्र विभाग में एक भी शिक्षक सीट नहीं दी गई है।