फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चंदरनगर इलाके में आज होगी पेयजल की किल्लत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन






लखनऊ। आलमबाग के चंदरनगर स्थित पानी की टंकी की सफाई का काम शनिवार को किया जाएगा। इससे चंदरनगर और आसपास के इलाकों की करीब 30 हजार की आबादी को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ेगा। जलकल महाप्रबंधक कुलदीप सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह की आपूर्ति के बाद पानी की टंकी की सफाई शुरू होगी। इस कारण चंदर नगर, ओमनगर, जयप्रकाशनगर (आंशिक), रामनगर, अमरुदहीबाग, भिलावां, शक्तिनगर, कुरियाना, अर्जुननगर, पूरननगर (आंशिक), ऋषिनगर (आंशिक), पुराना सरदारीखेड़ा इलाकों में शाम की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। लोगों से अपील है कि वह सुबह आपूर्ति के समय ही जरूरत का पानी स्टोर कर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें