लखनऊ। गोमतीनगर, जानकीपुरम, लखनऊ मध्य जोन क्षेत्र में शनिवार को सुधार कार्य के कारण बिजली आपूर्ति बंद की जाएगी। इससे विपिन खंड उपकेंद्र के सीएसआई टॉवर, नाबार्ड, विपिन खंड की बिजली दोपहर दो से तीन बजे तक व विशाल खंड-एक, दो और डिगडिगा की सुबह 10:30 से 11:30 बजे तक उपभोक्ता प्रभावित होंगे। विराजखंड उपकेंद्र के विनम्र खंड-1 व 3, एमिटी स्कूल, तखवा गांव की बिजली सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक और कपूरथला उपकेंद्र के प्रगति बाजार एवं आरिफ चैंबर-1, अवाम-2, तिकोना पार्क देवा, सेक्टर-एफ, सेक्टर-एक, शिवानी प्लाजा, चंद्रलोक टावर के आसपास की बिजली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक प्रभावित रहेगी। सुभाष पार्क उपकेंद्र के सेक्टर-ए महानगर, पुराना महानगर, गोपालपुरवा, गोल मार्केट व आसपास सुबह 11 से शाम 4 बजे बिजली बंद रहेगी। रेजीडेंसी उपकेंद्र के हामिद रोड, मशकगंज, मुर्गखाना, सिटी स्टेशन की सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक और सिटी स्टेशन, बुलंदबाग, माथुर कंपाउंड, जगत नारायण रोड, लक्ष्मण प्रसाद रोड की बिजली दोपहर एक शाम पांच बजे बंद रहेगी।