लखनऊ। शहर के कई इलाकों में मंगलवार को सुधार कार्य के कारण बिजली संकट रहेगा। विपिन खंड उपकेंद्र से सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक एल्डिको ग्रीन कॉलोनी और सीएसआई टावर व विपिन खंड की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इसके अलावा विश्वास खंड उपकेंद्र से सुबह 10:30 से 11:30 बजे तक विवेक खंड-2 और विनय खंड-2 के कुछ उपभोक्ताओं की बिजली बाधित रहेगी।