लखनऊ। शहर के भीखमपुर उपकेंद्र से जुड़े इलाके में शुक्रवार सुबह 11 से दोपहर दो बजे के बीच सुधार कार्य कराया जाएगा। इस कारण क्षेत्र में आपूर्ति को बंद किया जाएगा। इससे न्यू हैदराबाद, पोस्ट ऑफिस, बाबा का पुरवा, बाल्दा कॉलोनी सहित आसपास के इलाके की बिजली आपूर्ति पर असर पड़ेगा।