लखनऊ। शहर के कई इलाकों में बृहस्पतिवार को बिजली संकट रहेगा। कपूरथला उपकेंद्र के तहत अलीगंज थाना, सेक्टर-बी अलीगंज, फतेहपुर, एकता पार्क, नगर निगम कार्यालय, चांदगंज गार्डन में सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। सेक्टर-एक गोमतीनगर विस्तार के गोकुल विहार, जनेश्वर मिश्र पार्क, एफजी ग्रीनवुड, सुलभ आवास, वनस्थली विस्तार, वरदान खंड, बाघामऊ, रामाश्रयपुरवा, सीएमएस, पटेलपुरम, रोहित हाइट्स की बिजली दोपहर 12 से शाम पांच बजे तक अलग-अलग समय में बंद रहेगी।