सरोजनीनगर। बंथरा के औरावां गांव में मंगलवार रात करीब 10 बजे एबीसी में आग लगने से करीब 70 घरों में 13 घंटे बत्ती गुल रही। यह बिजली बुधवार दोपहर चालू हो सकी। गांव में सरोजनीनगर के गहरू पावर हाउस से विद्युत सप्लाई होती है। कर्मचारी रात को आए, मगर रस्मअदायगी कर चले गए, जिससे लोग पूरी रात बिजली संकट की चपेट में रहे। बुधवार सुबह 11 बजे दोबारा आकर जले तारों को सही कर बिजली चालू की।