पानी न आने पर लाइन सही करते कर्मचारी।
लखनऊ। शहर के केसरीखेड़ा वार्ड के सूर्यनगर में आठ दिन से पानी नहीं आ रहा है। बताया गया कि पानी की लाइन लीक है और मेन रोड पर गड्ढा खोद रखा है। ऐसे में नगर निगम को किसी दुर्घटना का इंतजार है। सपा के उपनेता पार्षद दल देवेंद्र यादव ने कहा, अगर कोई दुर्घटना होती है तो जिम्मेदार नगर निगम होगा।